केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल आएंगे रांची

रांची. 14 जुलाई यानि कल केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान रांची आएंगे। वे प्रातः 9 बजे सेवा विमान से रांची आएंगे। 11 बजे वे खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कल ही शाम वे वापस लौट जाएंगे।

वहीं 16 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा का रांची आने का कार्यक्रम है। वे 16 जुलाई को तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा का सांगठनिक कार्यक्रम लगातार जारी है। अभी कार्यकर्ता सम्मान एवं विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा सभी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं।

17 जुलाई को भी रांची आएंगे शिवराज सिंह चौहान

वहीं 17 जुलाई को संगठन प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों झारखंड दौरे पर रहेंगे। डॉ वाजपेई नई दिल्ली से जमशेदपुर आएंगे और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि शिवराज सिंह चौहान रांची आएंगे और हटिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img