Bihar में है अपराध का विश्वविद्यालय, कांग्रेस ने नीतीश सरकार पर जम कर बोला हमला..

पटना: गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, Bihar कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने राजधानी पटना में स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस किया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने राज्य की नीतीश सरकार पर जम कर हमला बोला। इस दौरान Bihar कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज के बिहार की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। अपराध के मामले में ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ा है और इसका परिणाम है कि आज बिहार अपराध के मामले में दूसरे स्थान पर है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।

वहीं झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि Bihar में तो अब पुलिस ही असुरक्षित हो गई है तो फिर आम लोग कहां से सुरक्षित रहेंगे। बिहार में अब खुलेआम पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। जदयू भाजपा की सरकार ने कसम खा ली है कि बिहार में प्रतिदिन 1 हजार अपराध होंगे। ऐसा पहले बिहार में नहीं होता था लेकिन नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र के निवेशकों ने Bihar के औद्योगिक विकास में दिखाई रूचि, उद्योग विभाग की तरफ से…

पहले Bihar में महिलाओं के विरुद्ध अपराध सीमित थे जो कि अब महिलाओं के खिलाफ भी क्रूरता बढ़ी है। राज्य के कोर्ट में आपराधिक मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भाजपा और नीतीश कुमार की सरकार में अपराधियों का विश्वविद्यालय बिहार में स्थापित कर दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –    Waqf को लेकर भाजपा प्रदेश ने कह दी बड़ी बात, तेजस्वी यादव पर भी…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!