Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Bihar में आई बेमौसम बाढ़, शोक ने किसानों को एक बार फिर रुलाया

दरभंगा: कोसी नदी को Bihar का शोक कहा जाता है और यह बिहार में एक बार फिर देखने को मिल रहा है। दरभंगा में अचानक बेमौसम बाढ़ आ गई है। बाढ़ की वजह से सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी फसल डूब गई। बेमौसम बाढ़ की वजह से स्थानीय लोगों में एक तरफ जहां उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई है तो दूसरी तरफ फसल डूब जाने से शोक की लहर भी दौड़ गई। बाढ़ दरभंगा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर किरतपुर प्रखंड क्षेत्र में आई है जिसकी वजह से निचले क्षेत्र के खेतों में लगी गेहूं, मक्का समेत दलहन और तेलहन की फसल डूब गई।

बेमौसम बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में स्थानीय अंचलाधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का मुआयना करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि किरतपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गेहुआं नदी में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से तटबंध के इलाके के सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूब गये जिसकी वजह से खेतों में लहरा रही गेंहू, मक्का, सरसों समेत विभिन्न दलहन और तेलहन का फसल डूब गया।

बाढ़ का पानी तटीय झगरुआ, तरवारा, कुबौल, ढंगा, तेतरी, भुभौल, जगसो समेत दर्जनों गांव के खेतों में घुस गया है जिसकी वजह से अब किसान माथा पीटने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने कहा कि अक्टूबर महीने के बाढ़ में कोसी का पश्चिमी तटबंध टूट गया था जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं करवाई गई। अक्टूबर में आई बाढ़ का दंश स्थानीय लोगों ने तो झेला ही और उससे उबरने की कोशिश कर ही रहे थे कि एक बार फिर कोसी नदी का पानी टूटे तटबंध के रास्ते गेहुआं नदी में होते हुए एक बार फिर खेतों में घुस आया है।

2 40 22Scope News

किसानों ने कहा कि अधिकांश लोगों ने कर्ज लेकर खेती की थी और अब बाढ़ में फसल डूब जाने की वजह से उनके ऊपर संकट मंडराने लगा है। महिला किसान मूर्ति देवी ने बताया कि अक्टूबर में कोसी के दंश के बाद जैसे तैसे हमने हिम्मत कर कर्ज लेकर खेती की थी। अब एक बार फिर हमारी फसलें बाढ़ के गाल में समा गई। हमारा सारा फसल बर्बाद हो गया है। बाढ़ की वजह से अगर हमलोगों को उचित क्षतिपूर्ति सरकार की तरफ से नहीं की जाती है तो मजबूरन हमलोगों को अपना जमीन बेचना पड़ेगा तब जा कर कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

फसल बर्बाद होने की वजह से किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा होगी वह अलग से एक आपदा है। वहीं एक अन्य महिला किसान सीता देवी ने बताया कि कर्ज लेकर दो एकड़ खेत में मक्का की खेती की थी, अब बेमौसम बाढ़ की वजह से फसल बर्बाद हो गया। गेहुआं नदी में आई बाढ़ की वजह से हमलोगों के सामने भुखमरी की स्थिति होगी और हमलोग मरने को विवश होंगे। किरतपुर अंचल के अंचलाधिकारी आशुतोष सहनी ने बताया कि गेहुआं नदी में अचानक बाढ़ आ गई है जिसकी वजह से तटबंध के इलाके में लगी सैकड़ों एकड़ खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई है।

बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद क्षति का आकलन किया जा रहा है, फिर रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जाएगी। बता दें कि बेमौसम बाढ़ से ग्रस्त इलाका कोसी नदी और कमला नदी के मध्य स्थित है जिसकी वजह से दोनों नदियों में आई बाढ़ की मार यहां के लोगों को झेलना पड़ता है। अक्टूबर महीने में आई बाढ़ के दौरान इन क्षेत्रों में दोनों नदियों की पानी ने कोहराम मचाया था। इसी दौरान कोसी नदी पर बना तटबंध टूट गया था जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। अब अचानक कोसी नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से गेहुआं नदी में पानी बढ़ गया और पूरे इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Maharana Pratap जैसे योद्धा देश में नहीं होते तो आज हिंदुस्तान होता…, नीरज बबलू ने कांग्रेस पर भी…

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

Related Posts

टिकट कटने पर भड़के VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिया इस्तीफा, मुकेश...

टिकट कटने पर भड़के VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर टिकट बेचने का लगाया आरोप दरभंगा : वीआईपी पार्टी को बड़ा झटका...

सहनी का बड़ा ऐलान, कहा- मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव, सभी 243...

दरभंगा : बिहार महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दरभंगा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

अलीनगर विधानसभा से मैथिली ठाकुर ने भरा पर्चा, बीजेपी सांसद और...

अलीनगर विधानसभा से मैथिली ठाकुर ने भरा पर्चा, बीजेपी सांसद और विधायक रहे मौजूद दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन अलीनगर...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel