सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के कैंसर विभाग में कीमोथेरेपी सेवा की औपचारिक शुरुआत ,जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के कैंसर विभाग में कीमोथेरेपी सेवा की औपचारिक शुरुआत ,जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सीतामढ़ी : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर के सहयोग से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के कैंसर विभाग में कीमोथेरेपी सेवा की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा का आज जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कैंसर विभाग की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जिले में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच की संख्या में व्यापक वृद्धि की जाए, ताकि रोग की समय रहते पहचान हो सके।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले सीतामढ़ी,शिवहर और सीमावर्ती नेपाल के मरीजों को मिली संजीवनी

उन्होंने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी सुविधा की शुरुआत जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब सीतामढ़ी, शिवहर सहित सीमावर्ती नेपाल के कैंसर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। यह सुविधा गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी।

कैंसर स्क्रीनिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को मिशन मोड में करे संचालित

उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है, इसलिए जिले में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर जांच एवं उपचार मिल सके। कीमोथेरेपी सुविधा शुरू होने से अब कैंसर मरीजों को नियमित उपचार, दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय निगरानी एवं परामर्श की सुविधा जिले स्तर पर ही उपलब्ध होगी, जिससे समय, धन और मानसिक तनाव की बचत होगी।

सिविल सर्जन ने कीमाथेरेपी की शुरूआत को बताया बड़ी उपलब्धि  

इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. जेड. जावेद एवं कैंसर विभाग के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि
“सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में कीमोथेरेपी की शुरुआत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर कैंसर मरीजों को बेहतर एवं सुलभ उपचार उनके जिले में ही उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कैंसर विभाग को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जाएगा। मौके पर वरीय चिकित्सक डॉ आर के यादव भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े : मगध मेडिकल के वरिष्ठ डॉक्टर से अपराधियों ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पत्नी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

अमित कुमार की रिपोर्ट

 

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...