जमुई सांसद के मकर संक्रांति भोज में हंगामा, दही-चूड़ा को लेकर भिड़े जमुई व तारापुर के लोजपा (रा) कार्यकर्ता

जमुई सांसद के मकर संक्रांति भोज में हंगामा, दही-चूड़ा को लेकर भिड़े जमुई व तारापुर के लोजपा (रा) कार्यकर्ता 

जमुई : जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांसद अरुण भारती के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।

दही-चूड़ा खाने की व्यवस्था को लेकर भिड़े लोजपा (रा) कार्यकर्ता

यह विवाद दही-चूड़ा खाने की व्यवस्था को लेकर जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुआ। कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई,जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। जमुई विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोजपा (रा) कार्यकर्ता इस भोज में शामिल हुए थे।

भोजन की व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष

कार्यक्रम के दौरान सांसद अरुण भारती स्वयं उपस्थित थे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दही-चूड़ा खिलाकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। हालांकि, उनके अगले कार्यक्रम के लिए निकलते ही दही-चूड़ा की व्यवस्था को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष उभर आया, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।

नेताओं की सक्रियता से नहीं हुई अप्रिय घटना  

घटना की सूचना मिलते ही लोजपा (रा) के जमुई जिला नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उनकी तत्परता से किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई।

ये भी पढे : तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू, कहा- कोई नाराजगी नहीं

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img