झारखंड विधानसभा में हंगामा: धान Procurement Price, Sand Supply और MBBS Admission पर BJP का Attack 

झारखंड विधानसभा में विपक्ष का हंगामा. धान क्रय मूल्य, बालू सप्लाई, MBBS Admission घोटाला और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखी बहस, मंत्रियों ने दिया जवाब.


झारखंड विधानसभा में हंगामा रांची: भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि राज्य में उचित मूल्य पर बालू मिलना मुश्किल है और पुलिस कानून व्यवस्था देखने के बजाय ट्रक और ट्रैक्टर जब्त करने में लगी है.

इस पर मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए कम दर पर MDO का चयन किया है और 370 घाटों पर 100 रुपये में 100 CFT बालू उपलब्ध कराया जा रहा है.

मेहता के बाद विधायक नवीन जायसवाल और शशिभूषण कुशवाहा ने भी सरकार को घेरा और कहा कि मंत्री गलत जानकारी दे रहे हैं. विपक्ष ने बालू बिक्री की सूची सदन में प्रस्तुत करने की मांग की.


Key Highlights:

  • धान क्रय मूल्य 2450 तय होने पर BJP का विरोध, 3200 रुपये वादे की याद

  • MBBS Admission प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप

  • बालू की उपलब्धता और रेट को लेकर तीखी नोकझोंक

  • अस्पताल उपकरण खरीद में घोटाले का मामला उठा

  • शिक्षा, मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर और डायलिसिस मशीन की कमी पर बहस तेज


झारखंड विधानसभा में हंगामा: स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की हालत पर सवाल

धनबाद में डायलिसिस मशीन की कमी और अस्पतालों में गंदगी का मुद्दा BJP विधायक रागिनी सिंह ने उठाया. इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और मशीनें लगाई जाएंगी और सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जल्द शुरू होगा.

एक अन्य मामले में भाजपा विधायक राज सिन्हा ने वृद्धजनों के लिए खरीदे गए ऑर्थोपेडिक कैलीपर्स में घोटाले का आरोप लगाया. स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि यह टेंडर उनके कार्यकाल में नहीं हुआ था लेकिन जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

झारखंड विधानसभा में हंगामा: शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी उठे सवाल

भाजपा विधायक देवेंद्र कुंवर ने वित्तहीन शिक्षण संस्थानों को अनुदान की मांग उठाई, जिस पर मंत्री शुदिव्य सोनू ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है.

JMM विधायक ताजुद्दीन और आलोक सोरेन ने साहेबगंज में ट्रामा सेंटर और दुमका में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग रखी. मंत्री ने कहा कि इस पर केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा.

बरकट्ठा के डिग्री कॉलेज में शिक्षक और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भाजपा विधायक अमित यादव ने उठाया. इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस कमी को दूर किया जाएगा.

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों में 1,627 योजनाएं...

Bihar School Development Schemes: बिहार के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रही विकास योजनाओं में तेजी आई है।...

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...