Advertisment

UP के अखिलेश पुलिस की वर्दी का धौंस दिखाने के जुर्म में गिरफ्तार

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव को पुलिस की वर्दी का धौंस दिखाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज थाना के मननपुर गांव में अखिलेश यादव पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पिस्टल और गोली लेकर लोगों पर रौब जमा रहे थे। इसकी सूचना डीएसपी रंजन कुमार को मिली और जल्द ही एक टीम का गठन हुआ। अखिलेश यादव को नकली पिस्टल वर्दी और नकली गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि यूपी के रहने वाले अखिलेश गोविंदगंज आकर वर्दी पहनकर लोगो डराकर ठगी भी करने का काम करते थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने तत्परता से अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अरेराज के डीएसपी रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अखिलेश यादव नाम का व्यक्ति यूपी से आया है। वह यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर नकली हथियार लेकर लोगों पर रौब दिखा रहा था। इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...