Uttarakhand Tunnel Accident: झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल और एक लापता

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की मौत, पांच घायल और खूंटी का एक श्रमिक लापता है। राहत और बचाव अभियान जारी है।


 Uttarakhand Tunnel Accident रांची: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम अचानक हुए टनल हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गयी है। हादसे में झारखंड के एक श्रमिक की भी जान गयी है। झारखंड के पांच श्रमिक घायल हैं, जबकि खूंटी जिले के लुकास टोपनो अब भी लापता हैं। लापता लुकास टोपनो समेत तीन श्रमिकों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

 Uttarakhand Tunnel Accident:हादसे में झारखंड के सात श्रमिक प्रभावित

हादसे से पहले टनल में कुल 29 श्रमिक काम कर रहे थे। इनमें से 19 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में झारखंड के कुल सात श्रमिक प्रभावित हुए हैं।पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया प्रखंड के पलसबनी गांव निवासी विश्वजय हांसदा की हादसे में मौत हो गयी। उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से पैतृक गांव के लिए रवाना किया जा रहा है।वहीं, खूंटी जिले के सीमर तोली कमरा निवासी लुकास टोपनो अभी लापता हैं। उन्हें दो अन्य श्रमिकों के साथ खोजने और बाहर निकालने के लिए राहत दल लगातार अभियान चला रहा है।


Key Highlights

  • उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में सात श्रमिकों की मौत।

  • हादसे में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम निवासी विश्वजय हांसदा की मौत।

  • झारखंड के पांच श्रमिक घायल, एक की हालत गंभीर।

  • खूंटी निवासी लुकास टोपनो समेत तीन श्रमिकों की तलाश जारी।

  • सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर राहत और अंतरराज्यीय समन्वय कार्य तेज।


 Uttarakhand Tunnel Accident:पांच श्रमिक घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में झारखंड के पांच श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें खूंटी जिले के तपकरा निवासी हाबिल गुड़िया, तोरपा निवासी निथिर भिंगरा और सुरुने निवासी दीना बेगरा शामिल हैं। तीनों को हल्की चोटें आयी हैं और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

गुमला जिले के कटकाही निवासी विनोद रावना का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले के डूगरिया निवासी खेला राम बिसरा गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

 Uttarakhand Tunnel Accident:सीएम के निर्देश पर राहत और पुनर्वास कार्य तेज

टनल हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड प्रशासन के साथ अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर राहत और बचाव कार्य तेज करने को कहा है।

लापता श्रमिकों की तलाश के साथ घायलों के इलाज और मृत श्रमिक के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की प्रक्रिया पर भी राज्य सरकार नजर रख रही है।

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...