असम के कोयला खदान में अब भी 8 फंसे, एक श्रमिक का शव निकला

डिजिटल डेस्क। असम के कोयला खदान में अब भी 8 फंसे, एक श्रमिक का शव निकला। असम के दीमा हसाओ जिले के कोयला खदान में बीते सोमवार को अचानक पानी भरने से फंसे श्रमिकों में एक के शव को बुधवार की सुबह सेना और एनडीआरएफ की बचाव टीमों ने बाहर निकाला है।

बताया जा रहा है कि अब भी खदान में 8  श्रमिक फंसे हुए हैं। बीते  सोमवार को कोयला खदान में पानी भरने के बाद नौ श्रमिक फंस गए थे।

दीमा हसाओ  के कोयला खदान में ऐसे फंसे श्रमिक…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो के तीन किलो क्षेत्र में कोयला खदान में सोमवार को 300 फीट गहरे खदान में अचानक पानी भर गया था। इस खदान में नौ श्रमिक फंस गए थे। इसके बाद भारतीय सेना और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने त्वरित और प्रभावी तरीके से बचाव अभियान की शुरुआत की। मंगलवार शाम को बचाव अभियान को रोक दिया गया था।

बुधवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया। बुधवार सुबह सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान के दौरान खदान से एक शव बरामद किया। इसके बाद सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।

बीते सोमवार को हुए इस हादसे के संबंध में एक श्रमिक ने मीडियाकर्मियों को बताया कि – ‘…मेरा भाई खदान में फंसा है। खदान में अचानक लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि पानी भर रहा है। 30-35 लोग बाहर आ गए और 15-16 लोग फंस गए’।

असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।
असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।

खदान में जारी राहत-बचाव पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया अपडेट…

दीमा हसाओ जिले के कोयला खदान में श्रमिकों के फंसने के मामले में राहत और बचाव कार्य संबंधी खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा लगातार अपडेट ले रहे हैं और लोगों से साझा भी कर रहे हैं।

बुधवार को सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि –  ’21 पैरा गोताखोरों ने खदान से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। वहीं एनडीआरएफ के कमांडेंट एन तिवारी ने बताया कि श्रमिकों को निकालने के लिए 24 घंटे काम चल रहा है। जल्द ही हम श्रमिकों तक पहुंच जाएंगे। अभी सेना की टीम यहां काम कर रही है। जल्द ही नौसैनिक भी यहां पहुंच जाएंगे’।

असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।
असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।

सीएम हिमंता ने दीमा हसाओ जिले के कोयला खदान हादसे के जांच का दिया आदेश, एक गिरफ्तार

इस बीच पूरे मामले पर अपडेट मीडिया से साझा करते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि –‘… पुलिस ने घटना की जांच के लिए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) के साथ धारा 3(5)/105 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह एक अवैध खदान लगती है। मामले के संबंध में पुनीश नुनिसा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

…मैंने माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डर से भी बात की। उनसे उमरंगसू में बचाव अभियान के लिए सहायता मांगी है। उन्होंने तुरंत कोल इंडिया मुख्यालय को निर्देश जारी किए हैं। इस मिशन में असम सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। खदान में भरे पानी को निकालने के लिए डी वाटरिंग पंप मंगाया गया है।  बचाव अभियान जोरों पर है।

असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।
असम के पास दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में पानी भरने के बाद फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटीं सेना और एनडीआरएफ की टीमें।

सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर खदान में उतर चुके हैं। कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक नेपाल का नागरिक है। एक पश्चिम बंगाल का है और बाकी असम के अलग-अलग इलाकों से हैं। इनकी पहचान गंगा बहादुर श्रेठ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सरपा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और सरत गोयरी के रूप में हुई है।

…नौसेना के जवान मौके पर हैं और उनके बाद गोता लगाने की अंतिम तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच एसडीआरएफ के डी-वाटरिंग पंप उमरंगशु से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ओएनजीसी के डी-वाटरिंग पंप को कुंभीग्राम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर लोड किया गया है’। 

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...