टीकाकरण में आएगी तेजी, CM हेमन्त ने टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का हो रहा प्रयास

कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी

राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पुराना विधानसभा से Suport of CARE India in Covid-19 vaccine drive (टीका एक्सप्रेस) in Jharkhand को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से आज 60 मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को राज्य के विभिन्न जिलों में रवाना किया जा रहा है. ये सभी वैन “टीका एक्सप्रेस” के रूप में टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से आने वाली संभावित चुनौती से निबटने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गयी है. राज्य के सभी जिलों में “टीका एक्सप्रेस” चलाकर छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन कराने का काम आज से शुरू हो रहा है. इन “टीका एक्सप्रेसों” की मदद से लोगों को टीका लेने में सहूलियत होगी. लोगों को यह सुविधा उनके घरों पर ही उपलब्ध होगी.

राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अब तक राज्य भर में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है. लगभग 40 लाख लोगों को टीका का दूसरा डोज भी लग चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुंचे इसी क्रम में आज राज्य में CARE India के सहयोग से “टीका एक्सप्रेस” का शुभारंभ हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी कोविड-19 संक्रमण काल में राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में गति लाने को लेकर नए-नए कार्यक्रमों के जरिए लोगों तक पहुंचने का काम किया है.

कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए अपनी समझदारी और विवेक का करें उपयोग

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचने का बहुत ही सीमित औषधियां देश और दुनिया में उपलब्ध है. वैज्ञानिकों ने इस संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 वैक्सीन का खोज किया है. हमसभी लोग वैक्सीन लगाकर कोविड-19 से सुरक्षा तो पाएंगे ही साथ-साथ स्वयं की समझदारी और विवेक का उपयोग करके भी संक्रमण से बचा जा सकता है. हम हर हाल में अपने समझदारी का उपयोग करें और खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचाएं.

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील, खतरा टला नहीं अभी संक्रमण को हल्के में न लें

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील किया कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा अवश्य बरतें. संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. संक्रमण को हल्के में लेने की भूल न करें. अतएव आवश्यक है कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में किया जाए. फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथो को सैनिटाइज करना इत्यादि जरूरी बचाव के उपाय को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें.

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव-सह-स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, CARE India के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार भगत, राष्ट्रीय सलाहकार सीके भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

उत्तराखंड : पूर्व CM हरीश रावत की सुरक्षा में चूक, छुरा लेकर मंच पर पहुंचा शख्स

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img