आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मोड के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। https://22scope.com/dm-sp-inspected-arrah-jail-created-a-stir/ जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला निवासी स्व. मुंद्रिका राम का 32 वर्षीय पुत्र लाला राम है। वह पेशे से सब्जी दुकानदार था एवं बढ़िया बाजार पर सब्जी का दुकान चलता था।
बाइक द्वारा बिहिया बाजार स्थित अपने सब्जी दुकान पर सब्जी बेचने गए थे
इधर, मृतक के भतीजे छोटका राम ने बताया कि गुरुवार को वह बाइक द्वारा बिहिया बाजार स्थित अपने सब्जी दुकान पर सब्जी बेचने गए थे। गुरुवार की रात जब सब्जी बेचकर वह वापस लौट रहे थे। उसी दौरान दावां मोड के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

छात्रा ने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर की खुदकुशी
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की देर रात एक छात्रा ने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। https://22scope.com/bloody-conflict-over-land-dispute-man-shot-dead-by-criminals/ उसके गले पर काला रंग का अर्धचंद्राकार का निशान पाया गया है। वहीं परिजन द्वारा खुद से फांसी लगाकर खुशी करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ला निवासी सह रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की 18 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी है। वह इंटर की छात्रा थी एवं सीबीएसई बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी।
यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


