Advertisement
Advertisement

वाहन जब्ती शुरू, राजधानी से 4 दिन बाहर आने-जाने वाले लोगों को होगी दिक्कत

रांची: रांची लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। जिले के सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा के अलावा सरायकेला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 2377 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे।

इसके लिए 2377 पोलिंग पार्टी, 228 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 39 जोनल मजिस्ट्रेट व सुरक्षाबलों के लिए 950 वाहनों की जरूरत है।

डीटीओ के निर्देश के बाद मंगलवार से वाहन जमा होने लगे हैं। पहले दिन मोरहाबादी मैदान में 150 वाहन जमा हुए।

इधर, चुनाव कार्य के लिए वाहन जमा होने की वजह से रांची से बाहर आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। चार दिनों तक बसें नहीं मिलने में दिक्कत होगी।

डीटीओ अखिलेश कुमार ने बुधवार तक सभी वाहनों को जमा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अंदर वाहन जमा नहीं कराए गए, तो उसे जब्त किया जाएगा।  साथ ही और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

25 मई को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के साथ वाहन सवारों को टैग किया जाएगा। पीठासीन पदाधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेट और वाहन चालकों को 24 मई को मिलाया जाएगा।

एक-दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान- प्रदान किया जाएगा, ताकि उनमें समन्वय बना रहे। पोलिंग पार्टी और ईवीएम-बैलेट यूनिट लेकर जाने वाले सभी वाहनों जीपीएस से लैस होंगे, ताकि वाहनों की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

Commercial Advertisment

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...

Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में 5.8 डिग्री गिरा...

 Jharkhand Weather Update: रांची में चार दिनों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री गिरा। 10 से 12 नवंबर तक कई जिलों में बारिश, कोहरा और...