आरा में तमंचे के साथ डांस करने का वीडियो हुआ वायरल, अब खोज रही पुलिस

आरा में तमंचे के साथ डांस करने का वीडियो हुआ वायरल, अब खोज रही पुलिस

आरा : जिले में एक कार्यक्रम में तमंचे पर डिस्को करने और फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें कुछ लड़के स्टेज पर भोजपुरी गाने पर हथियार के साथ डांस करते दिख रहे हैं। दो लड़कों की ओर से फायरिंग करते भी देखा जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब और कहां का है।

वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो वीडियो में फायरिंग करते और हथियार के साथ डांस करते दिख रहे दोनों लड़के रिश्ते में सगे भाई बताये जा रहे हैं।

तोर मजनुआं रंगदार के थाना दिवाना बा .. की धून पर हुई फायरिंग

वायरल वीडियो भी तोर मजनुआं रंगदार के थाना दिवाना बा… गाना बज रहा है। स्टेज पर एक महिला डांसर के साथ कुछ लड़के भी थिरक रहे हैं। उसी बीच एक लड़का पिस्टल लहरा रहा है जबकि दूसरा वीडियो में अश्लील वीडियो के धुन पर डांस हो रहा है। तभी एक लड़का डांसर को पकड़ कर उसके हाथ में पिस्टल पकड़ा कर खतरनाक तरीके से फायरिंग कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने दिये जांच और गिरफ्तारी के आदेश

पुलिस अधीक्षक राज की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो की जांच करने और उसमें शामिल लड़कों की पहचान करते हुए गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया गया है।

ये भी पढ़े :  औरंगाबाद में दवा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या,विक्रेता संघ ने की अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img