Advertisement
Advertisement

लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा व्यक्ति को पीटने का Video Viral

औरंगाबाद : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो जोरो से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जब इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि जिस सख्श को प्रदेश उपाध्यक्ष पीट रहे थे वो शख्स उनके ही पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करता है। उस गार्ड का नाम रविंद्र पांडेय है।

गार्ड रविंद्र पांडेय ने बताया कि मेरा मोबाइल मजाक में उसके साथी गार्ड उपेंद्र सिंह ने छिपा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों गार्ड आपस में झगड़ गए थे। इसी बीच एलजेपीआर नेता अपने पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होने दोनों को झगड़ते देख पहले तो उन्हे अलग-अलग किया। इसी दौरान ज्यादा आक्रोशित रहने पर उसे हाथ चलाकर अलग किया। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए खड़े ट्रक में बैठे किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया और ट्रोलिंग का सिलसिला तेज हो गया। गार्ड रवींद्र पांडेय ने बताया कि वही एलजेपीआर नेता डॉ. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि वह सामाजिक-राजनीतिक जीवन में हैं। उनका राजनीति में आगे बढ़ना विरोधियों को रास नही आ रहा है। इस कारण विरोधी उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने का कोई मौका नही छोड़ते है।

यह भी देखें :

पड़ताल के दौरान प्रकाश चंद्रा ने बताया कि जिस शख्स को पीटने का आरोप मुझपर लगाया गया है वह उनके दाउदनगर स्थित पेट्रोल पंप का गार्ड है। उन्होंने बताया कि विरोधी दुष्प्रचार करते रहे, इससे मुझे कोई फर्क नही पड़ता है। विरोधी मेरी हत्या की भी साजिश रच रहे है। इसी कारण उन्होने अपनी सुरक्षा में निजी गार्ड रखे है। सुरक्षा के लिहाज से गार्ड रखने को लेकर मेरे विरोधी यह दुष्प्रचार करते है कि मैं गार्ड के साथ चलकर दबंगई दिखाता हूं। अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना कोई गुनाह तो नही है। चंद्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह का कमेंट भी कर रहे है बावजूद मैने दोनो गार्ड को अपने पेट्रोल पंप पर रखा हूं क्योंकि वो मेरे पुराने स्टाफ है और दोनों काफी खुश है । न तो मुझे उनसे कोई शिकायत है और न ही उनको मुझसे। बेवजह विरोधियों ने बात का बतंगड़ बना डाला है।

यह भी पढ़े : निर्भय होकर बिहार दर्शन कर रहे हैं कश्मीरी पर्यटक, कहा- पूरे देश में इससे सुंदर जगह कही नहीं

धिरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...