विजय मंडल का नीतीश पर बड़ा आरोप, कहा- सबसे बड़ा ठग हैं मुख्यमंत्री

पटना : बिहार में सियासी हलचल जारी है। आज बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। राजद विधायक विजय मंडल ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़ा ठग हैं।

राजद विधायक विजय मंडल ने आगे कहा कि जॉर्ज साहब, शरद साहब और लालू यादव को ठगा है। सरकार में मनमानी करने का काम उन्होंने किया। लालू यादव ने नीतीश कुमार के हर फैसले को माना है। लेकिन अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कर्पूरी ठाकुर को ठगने का काम किया है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends:
Posted in Uncategorized