वाहन रिकवरी एजेंटों की गुंडागर्दी, बीच सड़क पर चालक के साथ मारपीट

मधेपुरा : मधेपुरा में चोला फाइनेंस गाड़ी रिकवर एजेंटो का बीच सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी करते दिखाई दिए। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर चालक के साथ जमकर मारपीट की। घंटों एनएच-107 सहरसा/पूर्णियां मार्ग पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जीतापुर बाजार पर हंगामा करते दिखायी दिए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

इस मामले को लेकर मुरलीगंज पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। बता दें कि ये कोई नया मामला नहीं हैं। आए दिन इस तरह की घटना लगातार देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव का पिकप वैन है, जिसका महज एक किस्ती बची हुई थी। जिसको लेकर चोला फाइनेंस के गाड़ी रिकवर एजेंटो ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...