निष्काषित होने के बाद विजेंद्र यादव ने JDU से दिया इस्तीफा

आरा : चुनावी माहौल के बीच बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। संदेश विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव ने जूदयू छोड़ दी है। बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं का इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को आरा में एक बार फिर से बड़े नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

विजेंद्र यादव का जदयू पार्टी से टूटा नाता

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव का जदयू पार्टी से नाता टूट गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजद में जाने की संभावना है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के संपर्क में है। वहीं जिले में इनकी खूब चर्चा हो रही है।

पार्टी गाइडलाइंस के विरोध जाने पर छह साल के लिए हुए हैं निष्काषित

आपको बता दें कि जदयू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज आरा जिला के संदेश विधानसभा के पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव को पार्टी से छह साल के निलंबित कर दिया है। पार्टी के विचारधारा से विपरित कार्य करने एवं दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना मिलने पर संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पार्टी के राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य विजेंद्र कुमार यादव को प्रारम्भिक सदस्यता रद्द करते हुए पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करने को निदेशित किए थे। 21 मई 2024 को ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से विजेन्द्र कुमार यादव को छह वर्षों के लिए प्रारम्भिक सदस्यता रद्द करते हुए पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया है।

JDU page 0001 22Scope News

यह भी पढ़े : 6 साल के लिए JDU से निष्काषित हुए विजेंद्र कुमार यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...