विक्रम घर में बोलकर निकला कि थोड़ी देर में आता हूं, फिर सुबह…

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

निरसा (धनबाद) : निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाजाम कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह नामक युवक का गले में फंदा लटका हुआ शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ गया। लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना निरसा थाना को दी।

सूचना मिलते ही निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष सिंह दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद शव को उतारकर पोस्टमोर्टम के लिए धनबाद भेज दिया। मौके पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

मृतक के पिता गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम विक्रम है। पेशे से विक्रम ड्राइवर था। कल रात को घर से ये बोलकर निकला कि थोड़ी देर में आता हूँ लेकिन सुबह तक नहीं लौटा। सुबह होने पर किसी ने आकर सूचना दी की कि विक्रम का शव कॉलोनी के पास के ही ग्राउंड में लटका हुआ है।

पुलिस अब जांच में जुटी गई है कि ये घटना हत्या है या आत्महत्या। जिस लोहे के पाइप में लुंगी के सहारे गले में फंदा लगाकर शव लटका मिला, वहां जमीन से लेकर पाइप की ऊंचाई काफी अधिक है। आसपास जमीन पर 5 से 6 की संख्या में डिस्पोजल ग्लास, दारू की बोतल मिला है। जिसको देखने से साफ प्रतीत हो रहा था कि रात में कुछ लोगों के साथ पार्टी की गई होगी और किसी बात को लेकर कहासुनी हुई हो। अब यह हत्या है या आत्महत्या यह तो तफ्तीश पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img