कोयला लोडिंग में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, उत्पादन ठप

धनबादः बाघमारा में ग्रामीणों ने लोकल सेल में कोयला लोडिंग से जुड़े रोजगार की मांग को लेकर कोयला लोडिंग प्वाइंट पर जमकर हंगामा किया। मामला बीसीसीएल एरिया-03 गोविंदपुर क्षेत्र के नई आकाशकिनारी कोलयरी अंतर्गत जीटीएस आउटसोर्सिंग माईन्स का है। जहाँ प्रबंधन द्वारा कोयला उत्पादन कर लोकल सेल के माध्यम से डिस्पैच करने को योजना है। यहाँ गत कई दिनों से कोयला उत्पादन कर भंडारण प्रारम्भ कर दिया गया है। बकायदा कांटाघर का भी निर्माण कर लिया गया है।

लोकल सेल शुरू होने पर रोजगार का अधिकार ग्रामीणों का

इन्हीं स्थितियों को देखते हुए अपनेआप को लोकल सेल कोयला लोडिंग मजदूर बताते हुए सैंकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं लोडिंग प्वाइंट पर प्रदर्शन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने कोयला उत्पादन के परिवहन को ठप कर दिया था। इन ग्रामीण महिलाओं की माने तो यहां पूर्व में भी बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लोकल सेल चलाया गया है, और यहां इनलोगों के द्वारा कोयला लोडिंग का कार्य किया गया था। इसलिए फिर से लोकल सेल शुरू होने पर यहां रोजगार का अधिकार इनलोगों का है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यहां रोजगार मिलने से दैनिक जीवन में काफी सुधार हो जाएगा। हालांकि स्थानीय प्रबंधन ने अगले महीने तक ठोस पहल का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीणों ने यह चेतावनी दी है कि तय समय में यहाँ रोजगार नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!