Giridih : बोरिंग के लिए बवाल, ग्रामीणों का हंगामा…

Giridih – गिरिडीह में सार्वजनिक स्थल को छोड़कर एक निजी घर में विधायक निधि से बोरिंग कराया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बवाल काटा है। दरअसल यह पूरा मामला गावां प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत स्थित खेरडा गांव के पास की है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Crime : दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, गैस कटर से…. 

यहां विधायक निधि से चापाकल का निर्माण सार्वजनिक स्थल पर करवाना था। लेकिन भाजपा के कुछ तथाकथित नेताओं के बल पर एक व्यक्ति के बाउंड्री के अंदर निजी स्थान पर चापाकल का बोरिंग करवाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध किया।

इससे ग्रामीणों को कुछ लाभ नहीं होगा

मामले पर जानकारी देते हुए ग्रामीण रविंद्र कुमार ने कहा कि विधायक निधि से चापाकल का निर्माण करवाना था। जिस स्थान पर चापाकल का निर्माण करवाना था उस स्थान को छोड़कर दूसरे की निजी स्थान में करवाया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

क्षेत्र में पानी की बहुत समस्या है और यह चापाकल निजी स्थान पर बाउंड्री के अंदर करवाया जा रहा है। अगर सार्वजनिक स्थान पर करवाया जाता तो सभी को लाभ मिलता। वहीं वार्ड सदस्य प्रियंका देवी ने कहा कि चापाकल का निजी स्थान पर बोरिंग करवाना सरासर गलत है। इसे सार्वजनिक स्थान पर होना चाहिए।

वाइल्ड वादी 6 22Scope News

ये भी पढ़ें-Jharkhand Politics : जेपी पटेल के बहनोई ने थामा बीजेपी का दामन, अब होगा… 

वहीं कुछ ग्रामीण महिलाओं ने भी विभाग से गुहार लगाई कि सार्वजनिक स्थान पर चापाकल होता तो हम लोगों को पानी की किल्लत नहीं होती। ग्रामीण इंदो यादव ने भी बाउंड्री के अंदर चापाकल करवाना उचित नहीं बताया। वही दूसरे पक्ष के गौतम कुमार का कहना है कि बोरिंग करने के बाद बाउंड्री को तोड़कर के पीछे कर लेंगे बाउंड्री आगे नहीं रहेगा।

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img