बिना सूचना के बोरिंग करने पर अब होगी कार्रवाई

रांची. रिंग मशीन संचालकों को रांची शहरी क्षेत्र में की जानेवाली बोरिंग की सूचना रांची नगर निगम को देनी होगी, बिना सूचना दिये बोरिंग करने पर नगर निगम कार्रवाई करेगा.

इस संबंध में उप प्रशासक ने सभी रिंग मशीन संचालकों को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि किस दिन किसके यहां बोरिंग की जानी है, इसकी सूचना निगम को दें.

पूर्व में निगम ने आदेश जारी किया था कि बोरिंग की सूचना कम से कम दो दिन पहले निगम को लिखित में देनी होगी. लेकिन, रिंग मशीन संचालकों ने इसका विरोध किया.

संचालकों ने कहा कि कभी-कभी अचानक बोरिंग करने का ऑर्डर आ जाता है. ऐसे में हम दो दिन पहले इसकी लिखित सूचना कैसे दे सकते हैं. लिखित के बदले निगम ऑनलाइन सूचना ले. इसके लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाये. इसमें रिंग मशीन के संचालक सारी सूचनाएं डाल देंगे. इस पर उप प्रशासक सहमत हो गये.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...