कांगो में हिंसक प्रदर्शन, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल दो भारतीय सैनिकों की मौत

नई दिल्ली : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआर) के पूर्वी शहर बुटेम्बो में

मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के

तीन सैनिकों की जान चली गई, इनमें दो भारतीय थे.

तीनों सैनिक उग्र प्रदर्शनकारियों के हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

हिंसा के दौरान सात प्रदर्शनकारियों के भी मारे जाने की खबर है.

नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही हो तय- एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे लेकर ट्वीट किया है.

‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बीएसएफ के दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों के बलिदान से गहरा दुख हुआ. वे एमओएनयूएससीओ का हिस्सा थे. इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाना चाहिए.’

संयुक्त राष्ट्र मिशन के कार्यालयों में लगाई आग

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई इस घटना से एक दिन पहले भी सोमवार को कांगो के पूर्वी शहर गोमा में संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे. इस प्रदर्शन के दौरान भी संयुक्त राष्ट्र मिशन के कार्यालयों में आग लगाई गई थी. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांगो के पूर्वी इलाके में हथियारबंद गिरोहों से लड़ने में शांति सेनाएं नाकाम हो रही हैं. प्रदर्शनकारी संयुक्त राष्ट्र सेनाओं को देश छोड़कर जाने की मांग कर रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत 5400 भारतीय सैनिक तैनात

गौरतलब है कि दुनिया भर संयुक्त राष्ट्र के 14 मिशन में से 8 में भारतीय सैनिक तैनात हैं. दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनात 5400 भारतीय सैनिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं.

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img