विराट कोहली ने दिया आस्ट्रेलियाई दर्शकों को हूटिंग का जवाब

डिजिटल डेस्क : विराट कोहली ने दिया आस्ट्रेलियाई दर्शकों को हूटिंग का जवाब। भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपने हर अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अब सिडनी टेस्ट में चल रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को स्टेडियम में बैठे आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने कई बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे विराट कोहली को निशाने पर लिया।

इस पर विराट भी कहां मानने वाले थे। कई बार उन्होंने इन हूटिंग्स को अनदेखा किया लेकिन अचानक ही आस्ट्रेलिया का एक अहम विकेट गिरते ही हूटिंग कर रहे आस्ट्रेलियाई दर्शकों को अपने अंदाज में संकेतों में विराट ने जवाब दिया और दीर्घा में सन्नाटा छा गया जबकि विराट मजे लेते रहे। विराट का यह अंदाज तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया।

सिडनी ग्राउंड पर तीसरे दिन विराट कोहली ने ये किया…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले की आखिरी पारी के दौरान विराट कोहली ने आस्ट्रेलियाई समर्थकों – दर्शकों के खूब मजे लिए और वह भी अपने चुलबुले अंदाज में।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियन फैंस के जमकर मजे लिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्राउड को खाली जेब दिखाकर 2018 के विवादित सैंडपेपर गेट की याद दिलाकर फैंस की बोलती बंद कर दी।

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का दृश्य।
सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का दृश्य।

हूटिंग कर रहे दर्शकों की सिडनी ग्राउंड में विराट कोहली ने ऐसे बंद की बोलती…

असल में, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस विराट कोहली की जमकर हूटिंग कर रहे थे। कोहली ने भी इसका मुंहतोड़ और जोरदार जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्राउजर की दोनों खाली जेब ऑस्ट्रेलियाई फैंस को दिखाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्राउड को बताया कि उनकी जेब खाली है और उसमें सैंडपेपर भी नहीं है।

बता दें कि सिडनी टेस्ट में विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी भी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा इस टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। उनकी जगह भारत की कमान उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने संभाली थी लेकिन बुमराह दूसरे दिन के खेल के दौरान बॉलिंग करते समय चोटिल हो गए थे। उसके बाद से विराट ही भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

सिडनी में रविवार को अपने अंदाज में हूटिंग का जवाब देते विराट कोहली।
सिडनी में रविवार को अपने अंदाज में हूटिंग का जवाब देते विराट कोहली।

विराट ने याद दिलाया ‘सैंडपेपर गेट’ विवाद, उसमें फंसे थे आस्ट्रेलिया के ही स्मिथ-वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट

सिडनी में रविवार को टेस्ट मैच के तीसरे दिन दर्शकों की हूटिंग का जवाब देकर असल में विराट कोहली ने मजे लेते हुए ‘सैंडपेपर गेट’ विवाद की याद दिला दी। साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सैंडपेपर से जुड़ी ऐसे हरकत की थी जिससे विश्व क्रिकेट में उसकी जमकर थू-थू हुई थी।

न्यूलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। इस मामले में उनके अलावा स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर भी दोषी पाए गए थे। स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगा दिया गया था।

वहीं बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया गया था। विराट ने ऑस्ट्रेलियन फैंस को खाली जेब दिखाकर इसी कुख्यात सैंडपेपर गेट की यादें ताजा कर दी।

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img