Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके बाद राज्य सरकार और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। भाजपा ने भारी विरोध भी किया अब पुलिस ने मामले में एक्शन तेज कर दी है। बता दें मामले पर पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ।

Vishnugarh Shocker : हज़ारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने दी जानकारी

इस मामले के बारे में हज़ारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने मंगलवार को बताया कि जांच टीम को अहम सुराग मिले हैं और केस जल्द सुलझने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कुछ अहम क्लू हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जुटाए गए सबूतों के आधार पर संदिग्धों से गहन पूछताछ हो रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। इस जघन्य वारदात की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

बता दें इस मामले को लकर हजारीबाग बंद भी बुलाया गया था और अब भाजपा ने झारखँड बंद करने की भी चेतावनी दे डाली है। लगातार स्थानीयों द्वारा विरोध और आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन और डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Saffrn

Trending News

श्रेयषी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज बिहार कैबिनेट के मंत्री श्रेयषी सिंह पहुंची। उन्होंने एनएमसीएच अस्पताल में...

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनने पर बथुआरा पंचायत में जश्न, मुखिया...

सीतामढ़ी : शिक्षा जब संकल्प बनती है तो सदियों पुरानी कुरीतियां और पिछड़ापन घुटने टेक देते हैं। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीतामढ़ी...

पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह किया ध्वस्त, एक...

मोकामा : मोकामा नगर में पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था को चोरों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। पिछले एक माह में ही चोरी की...

Amba Prasad ने विष्णुगढ़ घटना को लेकर राज्यपाल से की मुलाकात,...

Ranchi: हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों पूर्व हुई विभत्स घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हजारीबाग जिला एवं पुलिस प्रशासन...

खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img