Jharkhand: झारखंड विधानसभा परिसर स्थित विधानसभा औषधालय में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर CM Hemant Soren ने स्वयं रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया।
CM Hemant Soren ने लोगों से भी की अपील
CM Hemant Soren ने रक्तदान को एक महान मानवीय कार्य बताते हुए कहा कि यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन प्राप्त होता है। उन्होंने विधानसभा के सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग से रक्तदान के महत्व को समझने और इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।


