अररिया: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक जागरुकता अभियान फारबिसगंज शहर के रेलवे स्टेशन के प्रांगण में सोमवार की शाम में आयोजित की गई। यह आयोजन जिला प्रशासन, अमुमंडल प्रशासन, नगरपरिषद प्रशासन और जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार के संयोजन में किया गया। बता दें कि अररिया में आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव होना है।
Highlights
यह भी पढ़ें- SUPAUL में अंगदान जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
अररिया लोकसभा के चुनाव में अधिक से अधिक लोग मतदान करें और मतदान का प्रतिशत बेहतर हो इस उद्देश्य के साथ आज यहां दर्जनों लोगो ने एकत्रित होकर हाथ में कैंडल जला लोकतंत्र के इस महापर्व में आम लोगों को बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वोट जैसा कुछ नही वोट जरूर डालेंगे हम, कोई के बहकावे में न आई सोच समझ कर ईवीएम के बटन दबाई आदि स्लोगन के साथ आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया साथ ही मतदान को लेकर एक शपथ भी दिलवाया गया।
अररिया से अमित कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
ARARIA
ARARIA