गांव की सरकार: कोडरमा के इन प्रखंडों में हो रहा मतदान

तीनों प्रखंडों में बनाए गए कुल 542 मतदान केंद्र

कोडरमा : गांव की नई सरकार के लिए कोडरमा के

डोमचांच, मरकच्चो और सतगावां प्रखंड में वोट डाले जा रहे हैं.

इन तीनों प्रखंडों में कुल 542 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह 7 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है.

दोपहर 3 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

तीनों प्रखंडों में कुल 202320 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

elections1 22Scope News

मैदान में 1036 प्रत्याशी

डोमचांच, मरकच्चो और सतगावां में वार्ड सदस्य के 542,

पंचायत समिति सदस्य के 56, मुखिया के 49, और जिला परिषद सदस्य के 5 सीट है.

1036 प्रत्याशी मैदान में है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है

और धूप निकलने से पहले लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर लेना चाहते हैं.

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के जेरूवाडीह में 4 बूथ बनाए गए हैं. मतदान केंद्र संख्या 82, 83, 84 और 85 पर सुबह से ही लोग कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

खुलेगा विकास का रास्ता– मतदाता

गांव की नई सरकार के गठन में महिलाएं बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी निभा रही है. महिला मतदाताओं ने बताया कि उनके एक-एक वोट से गांव की तरक्की और विकास का रास्ता खुलेगा और इसी सोच के साथ अच्छे उम्मीदवार का चयन करने वे लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं. मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी भी चुनावी प्रक्रिया को अमलीजामा पहना रहे हैं. मतदान करने आए लोगों की यह सोच है कि अच्छे प्रत्याशी के चयन से उनके गांव में विकास होगा.

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

मतदान को लेकर जिले में 26 कलस्टर और 77 सेक्टर बनाया गया है. इसके अलावा जिले के आला अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img