JEHANABAD में शांतिपूर्ण चल रहा है मतदान, शुरुआती दो घंटे में..

जहानाबाद: लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान आज बिहार के आठ लोकसभा सीटों पर जारी है। जहानाबाद में भी मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगया है। मतदान केंद्रों पर एक तरफ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है तो दूसरी तरफ लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता अपने घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। जहानाबाद में कुल 1793 मतदान केंद्र बनाया गया है जहां करीब 17 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

वहीं बात करें अगर राजनीतिक समीकरणों की तो जहानाबाद में मुख्य मुकाबला जदयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी और इंडिया गठबंधन के सुरेंद्र यादव के बीच मुख्य मुकाबला है लेकिन बसपा के अरुण कुमार मुकाबला को त्रिकोणीय बना रहे हैं। वहीं शुरुआती दो घंटे के मतदान में जहानाबाद में 12.21 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें- शुरुआती 2 Hours में बिहार में 10.58 प्रतिशत मतदान

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

JEHANABAD JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img