Advertisement
Advertisement
Advertisement

8 Years से रह रहा था बौद्ध भिक्षु बन कर, एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया

गया: गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षाबलों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि बांग्लादेशी नागरिक पिछले 8 वर्षों से बौद्ध भिक्षु के रूप में बोधगया में रह रहा था। उसके विरुद्ध लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। वह गया एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाला था तभी सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस जांच में उसके पास से कई अलग अलग नाम से पासपोर्ट बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों ने उसे गया के मगध मेडिकल थाना को सौंप दिया है।

मामले में एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप के एक अधिकारी ने बताया कि राजीव धर नामक बांग्लादेशी नागरिक बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में सवार होने आया था लेकिन सुरक्षा चेकइन के दौरान शक होने पर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह बांग्लादेशी नागरिक राजीव धर है और उसके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए पिछले आठ वर्षों से बौद्ध भिक्षु के रूप में गया के एक मॉनेस्ट्री में रह रहा था। फ़िलहाल पुलिस बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    JMM-Congress लड़ेगी 70 सीटों पर चुनाव, राजद ने जाहिर किया…, भाजपा ने कसा तंज

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

8 Years 8 Years 8 Years

8 Years

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...