बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार महाराष्ट्र में गिरफ्तार, फर्जी तरीके से रह रही थी भारत में

Desk : भारत में अवैध रूप से रहने और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने के आरोप में एक बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान रिया बर्डे के रूप में की गयी है। हालांकि वयस्क फिल्म उद्योग में वे आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जानी जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार गिरफ्तार

घटना तब सामने आई जब बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार रिया की दोस्त को पता चला कि वह बांग्लादेशी मूल की है और देश में अवैध रूप से रह रही है और उसने पुलिस को सतर्क कर दिया। रिया के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिया की मां अंजलि बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ ​​रियाज शेख और बहन रितु उर्फ ​​मोनी शेख को भी आरोपी बनाया गया है। रिया की मां और पिता फिलहाल कतर में रह रहे हैं। पुलिस रिया के भाई और बहन की तलाश कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया है कि रिया की मां अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ भारत आयी थी। वह फर्जी दस्तावेज हासिल कर भारत में अवैध रूप से रही थी। उसने खुद को पश्चिम बंगाल का बताकर अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की। उसने अपना और अपने बच्चों का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देकर अपने परिवार के लिए पासपोर्ट बनवाया।

बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे के दस्तावेजों के सत्यापन से पता चला कि उसके जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में जन्म के तीन अलग-अलग स्थान सूचीबद्ध हैं। पुलिस ने बताया कि रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हैं और कई एडल्ट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें पहले मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...