जल-जीवन-हरियाली मिशन का बिहार में दिखने लगा असर, इस मामले में लगाई बड़ी छलांग…

जल संकट से हरियाली तक! सीएम नीतीश कुमार ने 2.70 लाख हेक्टेयर खेतों तक पहुंचाया पानी। जल-जीवन-हरियाली : बिहार में सिंचाई क्षमता में बड़ी छलांग, 2.41 लाख हेक्टेयर खेतों तक पहुंचा पानी! नीतीश सरकार की बड़ी उपलब्धि! 993 लाख घनमीटर जल संचयन, 2,297 योजनाएं धरातल पर। खेती में आई नई जान! 2.70 लाख हेक्टेयर खेतों की होगी सिंचाई, जन-जीवन हरियाली हुई बहाल

पटना: जहां कभी जल संकट हुआ करता था, अब वहां पानी है। जो इलाके पानी की बूंद के लिए मोहताज थे, अब वहां हरियाली है। ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे! ये बिहार सरकार के आंकड़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट “जल-जीवन-हरियाली अभियान” का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। लघु जल संसाधन विभाग ने राज्यभर में परंपरागत जलस्रोतों के पुनरुद्धार और नई योजनाओं के जरिए अब तक सुखाड़ वाले भूमि में सिंचाई की सुविधा पहुंचा दी है।

2,70,697 हेक्टेयर भूमि तक पहुंचा पानी

बताते चलें कि विभाग की ओर से स्वीकृत 2,507 योजनाओं में से 2,297 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। सभी योजनाएं पूरी होने के बाद राज्य में कुल 2,70,697 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही 993 लाख घनमीटर जल संचयन क्षमता को रीस्‍टोर किया गया है।

यह भी पढ़ें – कश्मीर ही नहीं अब बिहार के किसानों की भी आय बढ़ाएगा यह फल, सरकार ने बनाई ऐसी योजना जो…

जल संकट से निपटने की बड़ी पहल

बीते वर्षों में जलवायु परिवर्तन, वर्षा में कमी और भूगर्भ जल के अत्यधिक दोहन से बिहार के कई जिलों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ा था। इसी चुनौती से निपटने के लिए 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “जल-जीवन-हरियाली अभियान” की शुरुआत की।

रोज़गार भी, हरियाली भी

इस अभियान ने जहां रोजगार के नए अवसर खोले हैं, वहीं जलस्रोतों में पानी जमा होने से भूगर्भ जलस्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है। आहर-पईनों, तालाबों और पोखरों की मेढ़ पर किए गए वृक्षारोपण ने हरित क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। जिससे इलाके में हरियाली भी बढ़ी है।

यह भी पढ़ें – पितृपक्ष मेला से पहले गया जी के पंडा में आक्रोश, कहा ‘यह है सनातन का अपमान…’

क्यों है यह योजना खास?

  • सिंचाई क्षमता – 2.41 लाख हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंचा
  • लक्ष्य – 2.70 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की बहाली
  • जल संचयन – 993 लाख घनमीटर पानी का पुनर्स्थापन
  • पूर्ण योजनाएं – 2,297 (कुल 2,507 में से)

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राहुल अगर बब्बर शेर हैं तो NDA के कार्यकर्ता…, बिहारशरीफ में कार्यकर्ता सम्मेलन में…

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...