Bihar के ‘जल-जीवन-हरियाली’ मिशन की दुनिया में हो रही सराहना, मंत्री महेश्वर हजारी ने…

पटना: जल-जीवन-हरियाली अभियान Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना एवं दूरदर्शी सोच का सार्थक परिणाम है जिसकी सराहना आज पूरे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। यह अभियान मानव जीवन को सुरक्षित रखने वाली एक ऐसी व्यापक और बहुआयामी सोच पर आधारित है, जिससे हमारा वर्तमान और भविष्य दोनों संवरता है। उक्त बातें सूचना एवं जन संपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने ‘जल-जीवन-हरियाली’ दिवस के अवसर पर सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री जी के पर्यावरण प्रेम तथा जलवायु परिवर्तन को लेकर उनकी चिंताओं का प्रतिफल है जिसके जरिये मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना एवं जन संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिस पर संपूर्ण मानवता का भविष्य निर्भर करता है।

उन्होंने जल जीवन हरियाली के विभिन्न अवयवों की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं के तहत तालाबों, पोखरों, आहरों, पईनों को अतिक्रमणमुक्त करवा कर उनका जीर्णोद्धार करवा रही है।छोटी नदियों, नालों और पहाड़ी क्षेत्रों के जल संग्रहण क्षेत्रों में चेक डैम एवं जल संचयन की अन्य संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। पौधशालाओं का सृजन करते हुए सघन वृक्षारोपण कार्य जा रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

1 126 22Scope News

मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए जल जीवन हरियाली अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने का भरपूर प्रयास कर रहा है। मंत्री ने सूचना विभाग सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी तत्परता से इस अभियान को गति प्रदान करें ताकि मुख्यमंत्री के सपोनो को साकार किया जा सके तथा मानव की जीवन रक्षा की जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव ने जल जीवन हरियाली अभियान की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे राज्य में भू-जल स्तर में सुधार हुआ है। वृक्षारोपण से राज्य में हरित आवरण बढ़ा है, नए जल स्रोतों के संचयन से सिंचाई सुविधाएं बढ़ी है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिये जल जीवन हरियाली अभियान को आम जनता के बीच ले जा कर इसे एक लोकप्रिय कार्यक्रम बनाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग अपने सभी प्रचार माध्यमों के जरिये इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेगा।

3 16 22Scope News

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जल जीवन हरियाली अभियान की मिशन निदेशक प्रतिभा रानी ने कहा कि मिशन मुख्यमंत्री के सपनो के अनुरूप जल जीवन हरियाली अभियान को गति प्रदान कर रहा है तथा इसके लिए आवश्यक निधि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। अभियान के प्रति विभिन्न विभागों के सहयोग की भी उन्होने सराहना की। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी इस अभियान से जुडी अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अपना वक्तव्य दिया।

कार्यक्रम में अपर सचिव संजय कृष्ण, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, उप निदेशक लाल बाबू सिंह सहित भवन निर्माण विभाग के प्रतिनिधि पदाधिकारी विनोद चौधरी, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी तबरेज आलम, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पदाधिकारी आर के सिन्हा, ऊर्जा विभाग के पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पदाधिकारी पवन कुमार पासवान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन उप सचिव शिव शंकर लाल श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन तथा कार्यक्रम संचालन उप निदेशक डॉ सुनील कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सूचना भवन परिसर में पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें- Minister Nitin Nabin ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद RJD में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पार्टी के अंदर सियासी...

Giddi Marriage Hall Project: ₹3 करोड़ के विवाह भवन पर गिद्दी...

Giddi Marriage Hall Project: जिले के दाड़ी ब्लॉक के गिद्दी 'A' इलाके में CCL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड से बनने वाले प्रस्तावित वेडिंग...

Nirsa Navodaya School News: निरसा नवोदय विद्यालय में आखिर ऐसा क्या...

Nirsa Navodaya School News: निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की कथित पिटाई के बाद तनावपूर्ण स्थिति...