रांची: रांची में डीजे की हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एक ओर हत्या के बाद 15 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अब तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर सकी है।
हथियार को ढूंढने के लिए रांची पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को चार दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां छिपाया है।
इधर, पुलिस ने हथियार मामले में अभी 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले कर रखा है। वहीं, एक्सट्रीम बार में हत्या करने व अंधाधुंध फायरिंग के बाद अभिषेक पुलिस की गश्ती गाड़ी के सामने से भाग गया, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई।
इसमें किसकी लापरवाही हुई, इसका पता लगाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी जांच कर रहे हैं।







