अब तक नहीं मिला हथियार,पुलिस की बढ़ी बेचैनी

241
Advertisment

रांची: डीजे संदीप प्रमाणिक की हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला है। हत्या के 15 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को गया से गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisment

27 मई को उसे रांची लाया गया। तब से लगातार उससे पूछताछ चल रही थी। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। उधर, पूछताछ में अभिषेक ने यह नहीं बताया कि उसने हथियार कहां से लिया और कहां छिपाया।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अभिषेक ने कहा कि उसने न तो किसी पर गोली चलाई है और न ही किसी की हत्या की है। अगर हथियार नहीं मिला तो अभिषेक को जमानत के दौरान इसका लाभ मिल सकता है।

गौरतलब है कि रविवार रात डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को भी सिटी एसपी, सिटी डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी हथियार बरामदगी के लिए अभिषेक से पूछताछ करते रहे।

उसके परिजनों से भी पूछताछ जारी है। बार मैनेजर तुषार कांतिदास और बार संचालक विशाल सिंह ने भी अभिषेक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं अभिषेक के दोस्त समरुद्दीन ने बार संचालक, मैनेजर और बाउंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisement