Weather Alert: रांची में तेज बारिश से मौसम बदला, ठंड बढ़ी। 24-25 फरवरी को कई जिलों में बारिश, 30-40 किमी हवा और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी।
Weather Alert रांची: राजधानी रांची में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश ने पूरे शहर का तापमान गिरा दिया। तेज हवा और बारिश के कारण ठंड का एहसास फिर से बढ़ गया। मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है।
Weather Alert : 24 और 25 फरवरी को यलो अलर्ट
24 फरवरी को रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 फरवरी को रांची, बोकारो, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों के लिए भी यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Key Highlights
रांची में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट
24 और 25 फरवरी को कई जिलों में यलो अलर्ट
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा की संभावना
आधे घंटे की आंधी से पूरे शहर की बिजली गुल
आज मोरहाबादी और बड़गाईं क्षेत्र में 6 घंटे बिजली बाधित
Weather Alert :आधे घंटे की आंधी में शहर की बिजली गुल
सोमवार शाम महज आधे घंटे की तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया। पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो देर रात करीब एक बजे बहाल हो सकी।
रातू रोड, मेन रोड, पिस्का मोड़, कोकर, लालपुर, हरमू रोड, चुटिया, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, कडरू, अपर बाजार और धुर्वा सहित कई इलाकों में घंटों अंधेरा छाया रहा।
Weather Alert : आज इन इलाकों में 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली
कोकर डिवीजन अंतर्गत 11 केवी न्यू मोरहाबादी फीडर, आरएमसीएच सबस्टेशन, पावर हाउस पानी टंकी और बड़गाईं फीडर में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक शटडाउन रहेगा।
इस दौरान एलटी तार बदले जाएंगे। इसके कारण न्यू एरिया मोरहाबादी, डबल ट्रांसफार्मर चौक, सोनू जनरल स्टोर के आसपास, प्रगतिशील कॉलोनी और मुक्ति धाम बड़गाईं क्षेत्र में लगभग 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Highlights


