Advertisment

झारखंड में मौसम बदला, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

रांची: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के कारण राज्य में बादल छाए हुए हैं और गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 19 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) में मेघगर्जन और 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

20 और 21 मार्च को दक्षिणी और मध्य झारखंड (पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 मार्च को राज्य के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

  • पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
  • सबसे अधिक तापमान: 38.1°C (जगन्नाथपुर)
  • सबसे कम तापमान: 15.6°C (चतरा)
  • रांची का तापमान: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 20.8°C

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि 21-23 मार्च के बीच तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

किसानों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचें और ओलावृष्टि से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति सतर्क रहें।

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड का बढ़ा मान, पाकुड़ के समाजसेवी...

Lutfal Haque Sydney Award: झारखंड के पाकुड़ ज़िले के लिए यह गर्व का क्षण था जब मशहूर समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में...

Garhwa Tiger Attack: तेवाली गांव के जंगल में बाघ ने पालतू...

गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के तेवाली गांव में बाघ ने पालतू भैंस का शिकार किया। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है...

Bankipur By Election Result: क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजनीतिक विश्लेषण तेज। क्या उपचुनाव के नतीजे बिहार के जनादेश का संकेत हैं, पढ़ें...