झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

165
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना
Advertisment

रांची :  झारखंड का मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisment

पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो सरायकेला में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, सबसे कम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस चतरा में रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 15.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में भी राज्य में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates