नेपाल के बाद भूकंप से पाकिस्तान में कांपी धरती तो दहशत में आए लोग

डिजिटल डेस्क : नेपाल के बाद भूकंप से पाकिस्तान में कांपी धरती तो दहशत में आए लोग। शुक्रवार तड़के पौ फटने के काफी पहले ही जब लोग गहरी नींद में थे, तभी भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में खतरनाक तीव्रता से आए भूकंप ने लोगों को भयभीत कर दिया।

इसके झटके भारत के बिहार समेत नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए। अभी भू-विज्ञानी नेपाल में आए भूकंप के झटकों के अध्ययन एवं आकलन में ही जुटे थे कि पौ फटने के दौरान शुक्रवार को भारत के दूसरे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भकूंप से धरती कांप उठी।

इससे लोग बेतरह दहशत में आ गए। पाकिस्तान में सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 थी।  वहां भी किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेपाल में लगे भूकंप दो जबरदस्त झटके

नेपाल में शुक्रवार तड़के पौ फटने के काफी पहले ही धरती के अंदर भूंकप के तेज झटके लगे। उसके असर बिहार समेत भारत की सीमावर्ती इलाकों के साथ तिब्बत में भी धरती कांपी। इस भूकंप के झटके पूरे हिमालय क्षेत्र में महसूस किए गए।

इस भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। पहली बार काठमांडु के पास तो दूसरी बार भूकंप बिहार बॉर्डर के पास आया। इससे लोग दहशत में आ गए। जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी शुक्रवार तड़के पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के तेज झटके लगे तो लोग भयाक्रांत हो गए और घरों से बाहर की ओर भागे।

सुबह-सुबह आए झटकों के कारण नेपाल के कई इलाकों, विशेषकर पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप महसूस किया। NCS (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, नेपाल में शुक्रवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

इस भूकंप का केंद्र हिमालयी राष्ट्र नेपाल के मध्य क्षेत्र में सिंधुपालचौक जिले में था। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

NCS ने बताया कि नेपाल में आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले के भैरवकुंड में था। वह यह भूकंप शुक्रवार तड़के लगभग 2.51 बजे (स्थानीय समय) पर आया था।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

शक्तिशाली था नेपाल में शुक्रवार तड़के आया भूकंप…

शुक्रवार तड़के करीब 2.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता जनजीवन को प्रभावित करने वाली थी। बता दें कि 6.1 तीव्रता का भूकंप शक्तिशाली माना जाता है और इससे काफी क्षति हो सकती है। इस दौरान इमारतों में भी दरार पड़ सकती है और जान-माल का भी भारी नुकसान होने का अंदेशा रहता है।

इतनी तीव्रता वाले भूकंप में घर के अंदर की चीजें हिलने लगती हैं और खड़खड़ाहट की आवाज होती है। नेपाल के विनाशकारी भूकंपों के इतिहास को देखते हुए, अधिकारियों ने निवासियों को संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

इतनी तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से पर्वतीय देश नेपाल में कई बार जानमान के नुकसान हो चुके हैं। इसी कारण लोगों में ज्यादा दहशत का माहौल बना हुआ है। बहरहाल, सरकार और प्रशासन की ओर से सभी सतर्कतामूलक कदम उठाए जा रहे हैं एवं नागरिकों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है।

नेपाल में शुक्रवार तड़के आए भूकंप से एक दिन पहले बीते गुरूवार के तड़के भारत के  असम में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी थी। कंपन इतना तेज था कि लोग मारे डर के घरों में बाहर निकल भागे।

असम के मोरीगांव इलाके में गुरुवार की सुबह 2.25 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। असम में गुरूवार को आए भूकंप के बारे में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कुछ जानकारियां साझा की थी।

उसके मुताबिक, असम के मोरीगांव इलाके में आए भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी। वह भूकंप 16 किलोमीटर गहराई में आया था। इस साल के पहले माह से ही राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके लगे हैं।

भूकंप का सांकेतिक चित्र
भूकंप का सांकेतिक चित्र

बीते 22 फरवरी नेपाल, यूपी – उत्तराखंड में महसूस हुए थे झटके

इससे पहले बीते 22 फरवरी को भी भूकंप के झटकों महसूस किए गए थे। तब नेपाल के अलावा उत्तराखंड और यूपी में लखनऊ तक भूकंप का असर महसूस किया गया था।

उस झटके के बारे में लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पुष्ट किया था कि भूकंप का केंद्र लखनऊ से 310 किलोमीटर उत्तर उत्तर पूर्व की ओर था। उत्तराखंड में जोशीमठ के पास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राजधानी दिल्ली में बीते 17 फरवरी को भयानक भूकंप ने दस्तक दी। राजधानी दिल्ली में तब लोग सुबह के अलार्म से नहीं बल्कि डर और दहशत से जागे थे क्योंकि तब उनका बेड तेजी से हिलने लगा, खिड़कियां और दरवाजे आवाज करने लगे।

राजधानी दिल्ली में बीते 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर उस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी। तब भूकंप के झटके कई सेकेंड तक महसूस किए गए। उस भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं में धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा
भूकंप का सांकेतिक चित्रात्मक ब्योरा

उससे पहले भी पिछले ही महीने 24 जनवरी को असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता मापी गई थी, जोकि हल्का भूकंप था। उससे भी लोगों में दहशत फैल गई थी, लेकिन किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ था और ना ही कोई हताहत हुआ था।

NCS (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी) के मुताबिक, तब पिछली बार शुक्रवार आधी रात को पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए थे।

उस समय NCS ने बताया था कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में पृथ्वी की सतह से 106 किमी की गहराई पर था। भूकंप के झटके पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे।

Saffrn

Trending News

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...

Saraikela News: कपाली गोलीकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले में कपाली गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अफ़सर नवाज़ की हत्या की कोशिश में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img