राजधानी में आज शाम बदलेगा मौसम का मिजाज, पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूरे राज्य में तेज हवा, गरज और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच सकती है।

रविवार को दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो सकता है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनी रह सकती है। उस दिन भी येलो अलर्ट रहेगा।

शनिवार को सिमडेगा, रामगढ़ और संताल परगना के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ गरज और वज्रपात दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची इससे अछूती रही। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। राज्य का सबसे गर्म जिला मेदिनीनगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 23 अप्रैल से राज्य भर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके साथ ही तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी हो सकती है।


Video thumbnail
झारखंड के अंचलों में अमीनों की कमी, अब प्रशिक्षण के बाद खुलेगा बहाली का रास्ता
03:25
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिया नियुक्ति पत्र, संविदा कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण
11:22
Video thumbnail
स्कूली शिक्षा निदेशक ने स्वीकारा स्कूलों में है शिक्षकों की कमी, क्या बताया आगे जानिये
05:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने क्या कहा 'राम दास सोरेन अंसारी' मतलब समझे... #Shorts | 22Scope
00:41
Video thumbnail
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर JMM का पलटवार, कानून व्यवस्था को लेकर क्या बोले JMM प्रवक्ता
05:52
Video thumbnail
शरीयत वाले बयान पर घिरे झारखंड सरकार के मंत्री, सांसद मनीष जायसवाल ने बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
03:48
Video thumbnail
सिदगोड़ा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने संविदा कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटा | #shorts
00:25
Video thumbnail
8 नक्सलियों को मार गिराने में कैसे सफल रही पुलिस, क्या रही रणनीति, जानिये पूरी कहानी | Bokaro
12:11
Video thumbnail
करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की हत्या के बाद सरकार को करणी सेना की चेतावनी...
04:59
Video thumbnail
आईआईटी आईएसएम धनबाद में टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क की मिली मंजूरी | Jharkhand News | 22Scope
03:05