मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों के जारी किया येलो अलर्ट

पटना : पटना मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खगड़िया, समस्तीपुर, बांका और मधुबनी के साथ उत्तरी बिहार के कई जिला शामिल हैं। पिछले एक हफ्ते से बिहार का मौसम बिगड़ा हुआ था। आंधी, बारिश, बिजली चमकना और ठनका गिरना, यह सब देखने को मिल रहा था। लेकिन, अब मौसम में बदलाव होने की स्थिति बन रही है। अब बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगने वाला है और गर्मी वाला मौसम वापस से लौटने वाला है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, आज कई जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।
वहीं, 12 जिलों के एक या दो स्थानों में मेघ गर्जन, मध्यम गति की हवा और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुल मिलाकर बात यह है कि अब बारिश की गतिविधियां कम होगी और गर्मी का पारा चढ़ेगा।

goal 22Scope News

IMD ने जारी किया कई दिशा निर्देश

आईएमडी के अनुसार, ईरान के उत्तरी भागों और पड़ोस पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्वोत्तर ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान पर स्थित है। दक्षिणी पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों से हरियाणा होते हुए झारखंड तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। झारखंड से पूर्वी असम तक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका अब झारखंड से गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य असम तक जा रही है और उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी असम पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर पूर्वोत्तर असम पर स्थित है।

यह भी देखें :

आज कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

आज यानी 19 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिलों के एक या दो जगहों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिलों के एक या दो जगहों में मेघगर्जन, वज्रपात और हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इस वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं है।

यह भी पढ़े : सावधान! मौसम विभाग का अलर्ट, Bihar में आज भी आंधी-बारिश का कहर

विवेक रंजन की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...