मौसम का मिजाज फिर बदलाव के मूड में, मार्च के आखिरी हफ्ते बढ़ेगी तपिश

डिजिटल डेस्क : मौसम का मिजाज फिर बदलाव के मूड में, मार्च के आखिरी हफ्ते बढ़ेगी तपिश। मौसम का मिजा देश में फिर से बदलाव के मूड में दिख रहा है। यूपी समेत देश के कुछ हिस्सों में बादलों की गतिविधि रविवार को भी आसमान में दिख जरूर रही है लेकिन अब बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद कम ही है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, चालू मार्च माह के आखिरी हफ्ते में यूपी समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी क्रम में धूप के चटख होने का संकेत है और तपिश के भी उसी क्रम में धीरे-धीरे बढ़ने के आसार बने हैं।

IMD का आकलन है कि अगले हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने वाली है। तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD के अनुसार आसमान साफ रहने और दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ सकती है।

रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

मौसम का उतार-चढ़ाव अभी भी जारी

देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और हिमालयी क्षेत्रों तक मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मार्च के आखिरी हफ्ते तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, अभी फिलहाल उत्तर भारत में राहत देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की उम्मीद है। बिहार में भी अब बारिश के बाद मौसम बदलने वाला है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बारिश की वजह से 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही हवा चलती रहेगी। IMD (भारतीय मौसम विभाग) के मुताबिक आज राजस्थान, ओडिशा के कुछ इलाकों, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में 26 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और भारी बारिश होगी। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
बदलते मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

यूपी में बना हुआ है मौसमी मिजाज में बदलाव का क्रम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन पर गौर करें तो पता चलता है कि यूपी के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन इस समय प्रदेश के किसी भी जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं है।

इसकी वजह से अब प्रदेश में ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम चुका है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) की रिपोर्ट की मानें तो बहराइच में सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में 16 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 18.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 21 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसी तरह हरदोई में 30.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 31.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 36.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 36.7 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है।

बीते शनिवार को बरेली में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह आगरा ताज में 0.1 मिमी और अलीगढ़ में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी लखनऊ में तेज हवा चलने के बाद बारिश भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही बदायूं में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है।

मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर
मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में थम गया बूंदाबांदी का क्रम और ठंड भी खत्म…

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक,अभी फिलहाल उत्तर भारत में राहत देखने को मिल रही है उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। अब एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश और तेज हवा का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

राज्य के मौसम में अगले पांच दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अब मौसम साफ रहेगा और तीखी धूप लोगों को परेशान करेगी उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश और तेज झोंकेदार हवा चलने का अलर्ट जारी किया जा रहा था।

बदले मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर।
बदले मौसमी मिजाज की सांकेतिक तस्वीर।

लेकिन बीते शनिवार को दोपहर बाद प्रदेश के कुछ जिलों का मौसम अचानक बदल गया था। लखनऊ, बदायूं, बरेली, आगरा ताज, अलीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में तेज हवा भी चली है।

उसके बाद इन जिलों में मौसम पूरी तरह से बदल गया था। लेकिन रविवार से प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।  इसकी वजह से लोगों को तेज धूप का सितम झेलना पड़ सकता है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम साफ बना रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश, तेज हवा का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। इसके कारण दिन में धूप हो सकती है जबकि रात में दिन की तुलना में कम गर्म हो सकती है।

इसी तरह 24, 25 और 26 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में भी किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। 27 और 28 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है। इस तरह प्रदेश में इस हफ्ते मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में नया मोड़! करणी...

Himanshu Singh Murder Case: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रविवार को हरिओम...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: पैसे मांगने के आरोप में बीएलओ...

SIR 2026 Garhwa BLO Action: गढ़वा ज़िला प्रशासन ने 'स्पेशल इंटेंसिव स्क्रूटनी प्रोग्राम' (SIR-2026) के दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक...

Jharia Katras More Stone Pelting: झरिया के कतरास मोड़ पर अचानक...

Jharia Katras More Stone Pelting: रविवार देर शाम झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की कार्रवाई...