Monday, October 27, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की...

विजय सिन्हा ने लखीसराय में दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

लखीसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति,...

Deoghar: 4 करोड़ की बैंक डकैती का खुलासा, 5 लाख नगद और हथियार के साथ 11 अपराधी गिरफ्तार

Deoghar: जिले के मधुपुर में 22 सितंबर को दिनदहाड़े हुई करीब 4 करोड़ रुपये की बैंक डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। देवघर पुलिस ने इस मामले में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गोवा समेत कई राज्यों में छापेमारी कर कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 लाख रुपये नगद, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, स्कोडा कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।Deoghar: कैसे रची गई थी साजिश देवघर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपी बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं और अलग-अलग अपराधी गिरोहों से ताल्लुक रखते हैं।...

झारखंड में 28 दिसंबर से बदलेगा मौसम: कोहरा, बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची: पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 दिसंबर से झारखंड में भी दिखेगा। राज्य के 21 जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

इन जिलों में रहेगा मौसम का असर

रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में 28 और 29 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 30 दिसंबर से बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आएगी। 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। 28 दिसंबर को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है, जबकि 29 दिसंबर को यह क्रमश: 25 डिग्री और 12 डिग्री तक गिर सकता है।

किसानों के लिए सुझाव

मौसम विभाग ने किसानों को फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। पकी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर संग्रहित करें और अगले दो दिनों तक खेतों में पानी छिड़काव से बचें।

30 दिसंबर से साफ होगा मौसम

30 और 31 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। एक और दो जनवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

चेतावनी: मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला और खूंटी में 28 दिसंबर को सुबह घने कोहरे के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: 31 अक्टूबर तक झारखंड के कई जिलों में...

Ranchi: राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश...

बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाना है ‘राज्य-प्रायोजित हत्या’ : बाबूलाल...

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त 5 मासूम बच्चों को एचआईवी (HIV) संक्रमित खून...

थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने मामले पर केंद्रीय...

Ranchi: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के चाईबासा जिले में थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों को रक्त HIV संक्रमित खून...
152,000FansLike
25,100FollowersFollow
628FollowersFollow
655,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel