अंबा प्रसाद और उनके परिवार को लेकर ये क्या बोल गए आदित्य साहू

रांचीः भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने आज बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आदित्य साहू ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर अम्बा प्रसाद सहित राज्य के सत्ताधारी गठबंधन पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक एवं संरक्षक भी है।

कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व चाहे सोनिया गांधी जी हों या राहुल गांधी सभी आज जमानत पर है। सबके खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटालों के गंभीर आरोप हैं। राज्य में भी कांग्रेस पार्टी का यही हाल है, चाहे झारखंड आंदोलन को खरीदने का हो या हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाकर राज्य के जल, जंगल, जमीन, खान खनिज, नौकरी, सब को लूटने और लुटवाने का, सभी में कांग्रेस पार्टी का साथ है।

ये भी पढ़ लें-7 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, JMM को…. 

आगे उन्होंने कहा कि आज राज्य में खनिज, बालू, जमीन की लूट, ईडी की कारवाई में उजागर हुआ है। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। कांग्रेस पार्टी और झामुमो, राजद इनके भ्रष्टाचार के समर्थन में खड़े हैं। क्योंकि ये सभी आपस में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

ना खायेंगे, ना खाने देंगे

आज जब कांग्रेस के विधायक अम्बा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अंबा प्रसाद अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। सोते जागते राज्य के सत्ताधारी दलों को भाजपा का भय सता रहा है और होना स्वाभाविक है क्योंकि मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि ना खायेंगे, ना खाने देंगे।

ये भी पढ़ लें-हैवी ब्लास्टिंग से परेशान लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, और जो हुआ…… 

आज पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है तो भ्रष्टाचारी बिलबिला रहे हैं। अंबा प्रसाद के घर कल ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकॉर्ड याद करना चाहिए कि कैसे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से आतंक, जमीन लूट, भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है।

पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक हैं

उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रोजेक्टर पर एक वीडियो में दिखाया है कि कैसे पलानी, पतरातू के कयूम अंसारी और निजाम अंसारी की जमीन लूटी गई। आगे आदित्य साहू ने कहा कि दबंगई का आलम यह है कि पुलिस प्रशासन भी इनके सामने नतमस्तक हैं।

ये भी पढ़ लें-जमशेदपुर में लगी भीषण आग….. 

पुलिस जब अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करती है तो इनके समर्थक थाना से ट्रैक्टर को जबरदस्ती छुड़ा ले जाते हैं। पूरा क्षेत्र और झारखंड जानता है कि इनके माता, पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं। क्षेत्र में एनटीपीसी,कोयला बालू ,जमीन की लूट ही इनकी पहचान है।

अंबा प्रसाद बचने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है

जहां तक भाजपा को इनसे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए संपर्क की बात है तो इस बात को अम्बा प्रसाद प्रमाणित करें कि कब किसने इस संबंध में बात की। ये तो स्वयं पिछले दिनों यशवंत सिन्हा जी से मिल कर चुनाव की चर्चा कर रही थी, जिसकी तस्वीर मीडिया में छपी थी।

जहां तक RSS का सवाल है तो उन्हें जानना चाहिए कि RSS एक राष्ट्रवादी सांस्कृतिक संगठन है। अंबा जी ईडी की कार्रवाई पर पर्दा डालने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img