Advertisment

NDA के साथ भी और खिलाफ भी… आखिर बिहार में चाहते क्या हैं चिराग?

पटना : बिहार में अक्टूबर-नवंबर तक होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन, दोनों ही गठबंधनों में एकजुटता का संदेश देने की होड़ लगी हुई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और लेफ्ट के नेताओं ने वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण के विरोध में बिहार बंद कर, सड़कों पर उतर एकजुटता दिखाई। वहीं, एनडीए में चिराग पासवान (Chirag Paswan) के तेवर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) की टेंशन बढ़ा रहे हैं।

Goal 6 22Scope News

चिराग बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं

आपको बता दं कि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान बार-बार बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। चिराग ने पिछले दिनों आरा में नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारा गठबंधन सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। हम सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब सारण पहुंचकर भी चिराग ने अपनी यही बात दोहराई है। उन्होंने यह भी कहा कि सारण की धरती से ऐलान करता हूं कि चुनाव लड़ूंगा। चिराग ने व्यावसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया। चिराग एक तरफ खुद के चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं, यह कह रहे हैं कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार की कानून व्यवस्था पर चिराग ने फिर उठाया सवाल, कहा ‘सीएम के गृह जिला में…’

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: इतिहास की सबसे सफल पहली...

Bokaro Steel Plant Q1 Results 2026-27: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की एक अहम यूनिट, बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की...

Jamshedpur Ganja Smuggling Case: जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का खुलासा,...

Jamshedpur Ganja Smuggling Case: पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो...

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: रांची बना फुटबॉल का नया...

Durand Cup 2026 Ranchi Opening Ceremony: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, इंडियनऑयल डूरंड कप की शुरुआत रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी...