पिता ने मना किया तो बेटे ने लूट ली केटीयम बाइक

रांची: धुर्वा पुलिस ने केटीएम बाइक लूटकांड में रातू के सिमलिया भिट्टा टोली निवासी रौनित उरांव (19) और दलादली के करमटोली लालगुटवा निवासी राज उरांव (19) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक की लूट, वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी को बरामद किया है. सोमवार शाम, सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने प्रेस वार्ता में बताया कि रौनित उरांव कॉलेज के छात्र हैं और उन्हें केटीएम बाइक का शौक है.

मेहता ने बताया कि रौनित ने अपने पिता से केटीएम बाइक मांगी, लेकिन जब पिता ने मना कर दिया तो उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक लूट ली.

सिटी एसपी ने यह भी बताया कि 30 नवंबर को एक युवक अपनी केटीएम बाइक लेकर धुर्वा डैम घूमने गया था. उसी समय, स्कूटी से आए उक्त दोनों आरोपी ने युवक को धमकाकर उसकी बाइक लूट ली. बाइक लूटने के बाद, एक आरोपी स्कूटी पर बैठकर और दूसरा बाइक पर बैठकर सीधे रिंग रोड की ओर बढ़ गए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img