शाह की रणनीति हुई फेल तो PM मोदी ने संभाली बिहार की कमान

एसके राजीव

पटना : देश के गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं और पिछले चार दशकों से राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहे उन नेताओं में से एक माने जाते हैं। जिन्होंने भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पीएम नरेंद्र मोदी-गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने पिछले कई सालो में भाजपा के सियासी गाड़ी को रफ्तार देने का काम भी किया है। लेकिन बिहार लोकसभा चुनाव में चाणक्य की नीति फेल हो गई तभी तो अंत में मोदी को बिहार का कमान संभालना पड़ा।

GOAL Logo page 0001 22 22Scope News

भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन के बीच है बिहार लोकसभा का चुनाव

बिहार लोकसभा चुनाव-2024 का रण भाजपा बनाम इंडिया गठबंधन के बीच है। इंडिया गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ने कमान संभाला है तो एनडीए की तरफ से खुद मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है। इस लोकसभा चुनाव बिहार एक ऐसा राज्य है जहां देश के प्रधानमंत्री को कई बार बिहार आकर रोड शो और जन सभाओं को संबोधित करना पड़ा है। वजह साफ है कि बिहार के चुनावी परिणाम पर सबकी नजर है तो वहीं मोदी की प्रतिष्ठा भी दाव पर है तभी तो एक सप्ताह में दो बार मोदी को पटना स्टे कर रणनीति बनानी पड़ रही है। अब जरा सुनिए बीजेपी का इस पर क्या जवाब होता है।

बिहार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सारी ताकत झोक दी है। अमित शाह ने जहां अभी तक आठ रैली की तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 रैली को संबोधित किया है। केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक को रोड शो और जनसभा तक करनी पड़ रही है। वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है और अबतक दो सौ से ज़्यादा सभा कर मोदी को चुनौती दे रहे हैं। राजद इसे लेकर अपना पक्ष रखती है और हवा में केक काटकर अभी से ही जीत का जश्न मना रहे हैं।

बिहार के लोकसभा चुनाव-2024 मैराथन दौड़ की तरह हो गया है और कौन इस दौर में आगे निकलेगा। इसका पता तो चार जून को ही पता चलेगा। लेकिन अमित शाह की जगह खुद को चुनाव में झोंककर मोदी बिहार के 40 सीटों को कितना फतह कर पाते हैं इस पर भी सबकी निगाहे टिकी है।

यह भी पढ़े : गिरिराज का इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला, कहा- चप्पा-चप्पा मोदीमय!

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...

Chatra BJP Leader Arrested: चतरा में भाजपा नेता की गिरफ्तारी से...

Chatra BJP Leader Arrested: झारखंड के चतरा जिले के सदर पुलिस स्टेशन ने जाति और जनजाति अत्याचार रोकथाम एक्ट से जुड़े एक मामले में...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद के निजी अस्पताल में मौत...

Dhanbad Private Hospital Shav Vivad: धनबाद पुलिस स्टेशन के इलाके बरटांड़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज़ की मौत के बाद...