गिरिराज का इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला, कहा- चप्पा-चप्पा मोदीमय!

जहानाबाद : जहानाबाद संसदीय सीट पर आगामी एक जून को अंतिम चरण में चुनाव होना है। इस बीच नेताओं का प्रचार-प्रसार करने का सिलसिला जारी है। यहां से एनडीए गठबंधन से जदयू के उम्मीदवार व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी चुनावी मैदान में हैं। उनके प्रचार के लिए बिहार के मुख्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बीजेपी के फायरब्रांड नेता व बेगूसराय से बीजेपी के कैंडिडेट गिरिराज सिंह और मंत्री लेसी सिंह सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे।

लालू जाएंगे मस्जिद, राहुल गांधी जाएंगे विदेश – गिरिराज

जहानाबाद लोकसभा चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे जिले में नेताओं का दौरा भी बढ़ता जा रहा है। एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में आज शुक्रवार को हुलासगंज हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित हुए।उन्होंने सभा को संबोधित किया और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव मस्जिद में जाएंगे। वहीं राहुल गांधी घूमने के लिए निकल जाएंगे।

चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को वोट दें और जितवाएं

जहानाबाद में भूमिहारों के नाराजगी के सवाल पर इशारों-इशारों में कहा कि हम बताशे के लिए मंदिर नहीं तोड़ सकते। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी एक मुखोटा है, चुनाव नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को वोट दें। जिस तरह से बंगाल एवं कर्नाटक में हिंदू का आरक्षण समाप्त किया जा रहा उसी तरह देश की सत्ता पर इंडिया गठबंधन काबिज होकर हिंदू आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लालू परिवार बिहार में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। इसलिए सभी मतदाताओं को सचेत होने की आवश्यकता है। जंगलराज की वापसी कदापि नहीं होने देंगे। लोगों से अपील किया कि चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को भारी मतों से जिताएं।

Jehanabad NDA 2 22Scope News

बिहार में दोबारा जंगलराज की वापसी नहीं होने दें – सम्राट

वहीं इस सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव की चिंता अपने परिवार की है किसी को मुख्यमंत्री किसी को सांसद बनाने में लगे हुए हैं। बिहार की चिंता उनको नहीं है। बहुत लड़ाई के बाद जंगलराज को समाप्त किया गया है। इसलिए आपलोग से आग्रह करते हैं कि किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी नहीं होने दें। राजद के प्रत्याशी जेल में रहकर आए हैं। इसलिए हम लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद पहुंची मैथिली ठाकुर, लोक संगीत के माध्यम से की लोगों को वोट करने की अपील

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...