UNKNOWN LINK पर किया क्लिक तो महिला के खाते से गायब हुआ 1 लाख

खगड़िया: एक तरफ पुलिस प्रशासन और बैंक लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए हर दिन जागरूकता अभियान के तहत सावधान रहने की अपील कर रही है तो दूसरी तरफ साइबर ठग भी एक से एक पैंतरा अपना रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आ रही है जहां एक महिला के साथ साइबर ठगों ने एक लिंक पर क्लिक करने कहा और फिर उसके खाता से एक लाख रूपये गायब हो गए।

मामले में खगड़िया टाउन थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह अपने मायके जमालपुर गई थी। वहां वह यूपीआई के जरिये किसी को पैसे भेज रही थी तभी एक कॉल आया और कॉलर ने कहा कि मैं यूपीआई कंपनी से बात कर रहा हूं। आपको सर्विस टैक्स के रूप में 3694 रूपये वापस किया जा रहा है जिसे प्राप्त करने के लिए आपको भेजे गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

महिला ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उसके खाता से चार बार में एक लाख रूपये की निकासी हो गई। महिला ने बताया कि पैसे कटने के बाद भी साइबर ठग महिला से बात करते रहे और आश्वासन देते रहे कि उनका पैसा उन्हें वापस मिल जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। महिला ने मुंगेर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- WEST BENGAL POLICE में कार्यरत जवान की मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

UNKNOWN LINK UNKNOWN LINK UNKNOWN LINK

UNKNOWN LINK

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...