मां से हुआ विवाद तो बेटी ने किया ऐसा कि…, लोगों ने…

क़टिहार: कटिहार में मां के साथ मामूली कहासुनी के बाद एक युवती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचा ली। घटना कटिहार के गौशाला की है जहां मां से किसी बात को लेकर विवाद के बाद युवती ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद दिलीप यादव और उनके साथियों ने हिम्मत दिखाते हुए युवती को पानी से निकाल कर उसकी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें – तीज के अवसर पर तनिष्क में है बंपर ऑफर, आभूषणों का बेहतर स्टॉक भी उपलब्ध…

फिर युवती को अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। फ़िलहाल युवती की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर मौके पर मौजूद युवकों ने अपने सहस का परिचय नहीं दिया होता तो फिर अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वोटर अधिकार यात्रा में मुकेश सहनी दिखायेंगे अपना दम, पार्टी उपाध्यक्ष…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...