जब MLA आवास का ये हाल है तो…., तेजप्रताप ने फोटो शेयर कर लिखा…

पटना: शनिवार को राजधानी पटना में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम तो सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से भी अच्छी खासी राहत मिली लेकिन जगह जगह जलजमाव ने लोगों की परेशानी भी काफी बढ़ा दी है। पटना के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जलजमाव की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। वैसे राजधानी पटना में यह जलजमाव सिर्फ आम लोगों के परेशानी का ही सबब नहीं है बल्कि खास लोग भी जलजमाव से परेशान हैं।

MLA
जब MLA आवास का ये हाल है तो…., तेजप्रताप ने फोटो शेयर कर लिखा…

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर कर जलजमाव की तस्वीरें शेयर की है। तेज प्रताप यादव ने अपने आवास का फोटो शेयर कर लिखा है कि 26 स्ट्रैंड रोड में रहने के लिए जो सरकारी आवास दिया गया है उसका हाल देखिये। कुछ ही घंटों की बारिश में स्थिति दयनीय बन चुकी है। विधायक के आवास का ये हाल है तो जनता के हालात कैसे होंगे… आप खुद सोच सकते हैं। अपने पोस्ट में तेजप्रताप यादव ने अपने आवास के कैंपस की फोटो भी शेयर की है जिसमें दिख रहा है कि पुरे कैंपस में जल भरा हुआ है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  School का भवन है जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा फिर भी…

MLA MLA

MLA

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img